फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 30 लाख सेब की पेटी के उत्पादन का अनुमान

विज्ञापन
टापरी सब्जी मंडी में सेब बेचते बागवान फोटो संजीव - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रतन लाल नेगी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में इस वर्ष सेब की करीब 30 लाख पेटियां उत्पादन होने का अनुमान है। इस साल सेब के बंपर उत्पादन को देखते हुए बागवान भी गदगद हैं। अभी तक जिले से देश की विभिन्न मंडियों में 81,000 पेटियां भेजी जा चुकी हैं जबकि हर रोज हजारों पेटी सेब भेजा जा रहा है।
जिले की बात करें तो पिछले वर्ष तीनों ब्लॉकों से देश की विभिन्न मंडियों के लिए 24 लाख से अधिक सेब की पेटियां भेजी गई थी। इसमें निचार ब्लॉक से 8,65,074 पेटियां, कल्पा ब्लॉक से 7,53,538 पेटियां और पूह ब्लॉक से 8,15,295 सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। जिला उद्यान विभाग के मुताबिक किन्नौर जिले से पिछले साल सेब का करीब 438 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। पिछले साल जिले से सेब की 24,33,907.5 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों के लिए भेजी गईं थी।
विज्ञापन

इस वर्ष किन्नौर जिले से अब तक 81,170 सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों में बिकने के लिए भेजी जा चुकी हैं। किन्नौर का सेब हिमाचल के अतिरिक्त चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और अमृतसर के मार्केट में बिकने के लिए जाता है। हिमाचल में टापरी, बिथल, रतनपुर, सोलन, सैंज, नारकंडा, मत्याना और परवाणू बाजार में सेब की मार्केट स्थित है।
विज्ञापन

ट्रक का इंश्योरेंस करवाएं : डॉ. राजेंद्र सिंह
जिला किन्नौर के उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ राजेंद्र सिंह वर्मा ने कहा है कि इस साल सेब का बंपर उत्पादन होने का अनुमान है। उद्यान विभाग ने 30 लाख सेब पेटियां उत्पादन होने का अनुमान है। वर्मा ने बागवानों से अपील की है कि जब वे सेब के ट्रक बेचने के लिए मार्केट में भेजें तो उससे पहले ट्रक का इंश्योरेंस अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर इसके नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें