जेएनवी कुल्लू के चयनित हुए आयुष ठाकुर। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
रामपुर बुशहर। शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना के तीन विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कुल्लू के लिए हुआ है। अभी तक इस स्कूल के 50 से अधिक विद्यार्थियों का चयन जेएनवी के लिए हो चुका है। स्कूल के होनहार विद्यार्थी पारुष ठाकुर, आयुष ठाकुर और आर्यता नागटा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जेएनवी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रबंधक मधु नेगी और प्रधानाचार्य एचएल नागटा ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।
जेएनवी कुल्लू के चयनित हुए आयुष ठाकुर। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
जेएनवी कुल्लू के चयनित हुए आयुष ठाकुर। स्रोत : स्कूल प्रबंधन