फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में 2,814 बच्चों ने पी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में 82 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि कुल 2,699 बच्चों को बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई गई, जबकि 115 बच्चों को ट्रांजिट बूथों के माध्यम से कवर किया गया। ट्रांजिट बूथ विशेष रूप से लूहरी और आनी बस अड्डा पर लगाए गए थे, ताकि यात्रा के दौरान बच्चों को भी पोलियो दवा से वंचित न रहना पड़े। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 328 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ आयुष विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें