फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मूल्य सूची न लगाने पर 281 किलो फल और सब्जी जब्त

विज्ञापन
रिकांगपिओ में फल, सब्जी विक्रेता की दुकान का निरीक्षण करती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। स्रोत :
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ के बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने दो विक्रेताओं की ओर से क्रय बिल प्रस्तुत न करने और मूल्य सूची न लगाने पर 281 किलो फल और सब्जी जब्त की। साथ ही 21,260 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा कल्पा ब्लॉक में 20 व्यापारियों का निरीक्षण किया गया। यहां 345 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर छह व्यापारियों से 3 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। टीम ने निरीक्षण के दौरान कुल आठ व्यापारियों पर कार्रवाई की। कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाइक ने व्यापारियों को निर्देश जारी किए हैं कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत उपभोक्ताओं से न वसूली जाए। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए। दीपावली उत्सव को देखते हुआ भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जनहित में जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें