फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड में दूसरे दिन 231 प्रत्याशियों ने ठोकी चुनावी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए 47, उप प्रधान के लिए 31 और वार्ड सदस्य के लिए 153 ने भरे पत्र
विज्ञापन


11 पंचायतों में प्रधान पद के लिए नहीं हुआ एक भी नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर पंचायत स्तर के विभिन्न पदों के लिए दावेदारी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन रामपुर विकास खंड में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य के पदों के लिए कुल 231 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। दूसरे दिन प्रधान पद के लिए कुल 47, उपप्रधान पद के लिए 31 और वार्ड सदस्यों के लिए 153 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। सबसे अधिक नामांकन त्यावल ज्यूरी पंचायत में भरे गए। यहां प्रधान पद के लिए 3, उप प्रधान के लिए 2 और वार्ड सदस्यों के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। नीरथ और क्याव पंचायत में 12-12 नामांकन दर्ज हुए। नीरथ में प्रधान के लिए 3, उप प्रधान के लिए 1 और वार्ड सदस्य के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे। क्याव पंचायत में 2 प्रधान, 2 उप प्रधान और 8 वार्ड सदस्य चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा विकास खंड की 11 पंचायतें ऐसी हैं, जहां प्रधान पद के लिए एक भी नामांकन दर्ज नहीं हो पाया है। अब 11 मई को ही नामांकन प्रक्रिया आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें