जिला किन्नौर में आवश्यक सेवाओं के कर्मी मतदान करती
किन्नौर जिले में आवश्यक सेवाओं के 22 कर्मियों ने किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में आवश्यक सेवाओं के तहत पंजीकृत लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, परिवहन और जलशक्ति विभागों के मतदाताओं के लिए ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मतदान का आयोजन किया गया। आखिरी दिन 13 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और मताधिकार का प्रयोग करने वाले कर्मियों की कुल संख्या 22 पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए 22 से 24 जून को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान का प्रावधान किया गया था, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत्ता में बढ़ोतरी दर्ज की जा सके।