आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे रिक्त पद
पहली नवंबर को लिए जाएंगे साक्षात्कार
अभ्यर्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच हो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रोहड़ू के तहत विभिन्न गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी मोनिका नैंटा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र तंदाली में एक कार्यकर्ता का पद, आंगनबाड़ी केंद्र सिंदौर में एक कार्यकर्ता का पद, आंगनबाड़ी केंद्र थाना में एक पद कार्यकर्ता का भरा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र गुजांदली में सहायिका का एक पद, आंगनबाड़ी केंद्र कलगांव टीर में सहायिका का एक पद, आंगनबाड़ी केंद्र मडारली में सहायिका का एक पद, आंगनबाड़ी केंद्र भलून में सहायिका का एक पद, आंगनबाड़ी केंद्र फिऊंकोटी में सहायिका का एक पद, आंगनबाड़ी केंद्र शेखल-2 में सहायिका का एक पद भरा जाएगा। साक्षात्कार की तिथि एक नवंबर रखी गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर से पहले सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। दोनों पदों के लिए आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच में रखी गई है। आवेदनकर्ता की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिक जानकारी के बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।