फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: माटल पंचायत में 15 दिन से 20 संपर्क मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बंद होने के कारण गोदामों में ही सड़ रहे बागवानों के सेब
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। माटल पंचायत में 15 दिन से 20 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागवानों के सेब गोदामों में ही सड़ रहे हैं, क्योंकि मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। माटल पंचायत में जगंलोग से हरिजन बस्ती, बथार खड्ड, खपरोना से क्यारी खड्ड और काली माता मंदिर से ठोठिया धार सड़क अवरुद्ध है। इसके अलावा चुंजर से हरिजन बस्ती खपरोना, मुख्य मार्ग से लोअर जीवना, झालू से शीरत, अलाईशना से सदोट और खरोग, पनाह, भोलरा, बगाह, बालटू नाला से मांदली कुफर सड़क बंद है। वहीं मुख्य मार्ग से चौन्ट टीर, थापन बस्ती, माटल मारल से वगाह, टूनकी नाले से खरोग धारटा, बटाड़ा से धारटा मोहाल, झालू से माटल, बारल से मंडला, टुनकी नाला से शनाली, चंजालपुल से थापन बस्ती समेत कई संपर्क मार्ग 15 दिन से अवरुद्ध हैं। पूर्व प्रधान मोही राम मेहता, राजेंद्र सिंह, यशवंत चौहान, वीरेंद्र चौहान, पुरुषोत्तम चौहान, महेंद्र चौहान, रूपलाल, यशपाल, अमरसिंह चौहान और नरेश चौहान ने जल्द इन सड़कों को बहाल करने की मांग उठाई है ताकि बागवानों के सेब मंडियों तक पहुंच सके और उन्हें आर्थिक नुकसान न हो। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी को सभी अवरुद्ध सड़कों शीघ्र बहाल करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें