पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर
कन्या स्कूल में सराहन, ननखड़ी और रामपुर के स्वयंसेवकों का खंड स्तर पर किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर, सराहना और ननखड़ी खंड के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सभी विद्यालयों ने भाग लिया। एक विद्यालय से चार छात्र और चार छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने मार्च पास्ट और अन्य गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 20 छात्र और 20 छात्राएं का चयन खंड स्तर पर किया गया। छात्र-छात्राएं आगामी जिला स्तर पर होने वाले कैंप में भाग लेंगे। यशपाल ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर यशपाल ठाकुर ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों से आए कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार , देवेंद्र लखटू, पीपी दुल्टा, ममता कायथ, वीरेंद्र नेगी, दिनेश चौहान, विपिन, गोविंद, आरती आनंद, बॉबिल ठाकुर और विजय सिंह खड्डा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। स्थली स्कूल के ऊपर प्रधानाचार्य और कार्यक्रम अधिकारी पी पी बिल्डर ने सभी बाहर से आए अध्यापकों और स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को अपने समाज और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ और समर्पित होकर सेवा करने के प्रति उजागर किया ।