फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा कांग्रेस महासचिव उज्जवल ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा कांग्रेस महासचिव
विज्ञापन

उज्जवल ने दिया इस्तीफा
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ब्लॉक कांग्रेस नारकंडा के महासचिव उज्जवल सैन मेहता ने अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस को झटका दिया है। मेहता लंबे समय से पार्टी के निष्ठावान सिपाही रहे हैं। इससे पहले सैन छात्र राजनीति में एनएसयूआई में उपप्रधान संजौली कॉलेज, ठियोग कुमारसैन युवा कांग्रेस अध्यक्ष और एपीएमसी निदेशक पद पर रह कर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुसार वो कांग्रेस पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं और उन्होंने अपनी निजी व्यस्तता के कारण पद से इस्तीफा दिया है। उधर, नारकंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया कि उज्जवल सैन मेहता का इस्तीफा मिला है, जिसे अभी मंजूर नहीं किया गया है। ये पार्टी पदाधिकारियों के मध्य विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें