शालवी नदी का बढ़ा जलस्तर, अलर्ट जारी
नेरवा। शालवी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। तहसीलदार नेरवा ने पटवार वृत्त केडी, नेरवा, अंतरावली, रूसलाह, टिकरी और गुम्मा इड़ा के तहत आने वाले गांव तरशाणु, कलारा, गुणसा, बागना, थाचली, नेरवा, न्यू नेरवा, बगासन, श्वाला, बावी डकौली, द्वाड्डा, राणाक्यार, क्यारला, मूलशाक, बानीपुल, शामठा, सगरौठी, बटेरा, टंडोरी, बथाल, फेडिजपुल, अंतरवाली, गुम्मा, कुठाड़, भराणू, मषराँह, भारण, रोहाणा, केडग, कांदल, ताड़ी, मांदल, खिलार और मझाटल सहित शालवी नदी के किनारे बसे समस्त गांव के लोगों को नदी के किनारे ना जाने की हिदायत दी है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि अपने पालतू पशुओं को नदी से दूर रखें और बच्चों को अपनी निगरानी के बिना घरों से ना निकलने दें। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा लिहाजा पूरी तरह एहतियात बरतें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।