फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का ट्रायल पांच को

विज्ञापन
Dog entering a football match - फोटो : Dog entering a football match
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला फुटबाल संघ किन्नौर के सौजन्य से पांच दिसंबर को देवराज नेगी स्टेडियम कल्पा में राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल करवाया जा रहा है। जिला फुटबाल संघ के सचिव श्याम कुमार नेगी ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के लिए छह से 11 दिसंबर तक कल्पा स्टेडियम में कोचिंग कैंप लगाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी कांगड़ा में 14 से 17 दिसंबर तक हिमाचल फुटबाल संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने जिला किन्नौर के खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे पांच दिसंबर को सुबह 11 बजे देवराज नेगी स्टेडियम कल्पा में ट्रायल में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें