चौपाल। चौपाल, सराहां और नेरवा में 29 नवंबर बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता बिजली बोर्ड विनित राणा ने कहा 22 केवी एचटी लाइन झिकनीपुल से हुल्ली मरम्मत की जानी है। इसके चलते बिजली बोर्ड ने क्षेत्र में बिजली बंद का फैसला लिया है। उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने जनता से बिजली बंद रहने पर सहयोग की अपील की है।