जुब्बल। बिजली बोर्ड ने जुब्बल सब डिविजन के तहत शीलघाट सेक्शन में 23 नवंबर को दिन भर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बोर्ड जुब्बल डिविजन के एसडीओ आरसी वर्मा ने बताया कि इस दिन हाटकोटी गुम्मा ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के चलते हिमाचल पावर कारपोरेशन ने बिजली बंद करवाने के लिए आग्रह किया है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने कहा इसकी सूचना बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।