जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए चार, पंचायत समिति के लिए आए छह नामांकन
42 नामांकन प्रधान, 38 उप प्रधान पद और 100 नामांकन वार्ड सदस्यों के लिए हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में पहले दिन पंचायतीराज चुनाव के लिए कुल 190 नामांकन हुए। इनमें चार नामांकन जिला परिषद वार्ड सदस्य, छह नामांकन पंचायत समिति के सदस्य, 42 नामांकन प्रधान पद, 38 नामांकन उप प्रधान पद और 100 नामांकन वार्ड सदस्यों के पद के लिए आए। पूह विकास खंड में जिला परिषद के दो नामांकन, पंचायत समिति का एक, प्रधान के पांच, उप प्रधान के तीन और वार्ड सदस्य के पांच नामांकन हुए। निचार खंड में जिला परिषद के दो नामांकन, पंचायत सिमिति के पांच, प्रधान के 24, उप प्रधान के 24 और वार्ड सदस्य के 72 नामांकन हुए। कल्पा विकास खंड से जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए एक भी नामांकन नहीं आया है, जबकि प्रधान पद के लिए 13, उप प्रधान पद के लिए 11 और वार्ड सदस्य के 23 नामांकन हुए। जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शातिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।