फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में 19 चुनावी रण में : कहीं एक ही दल के आमने सामने तो कहीं ननद-भाभी में मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग नगर परिषद में अब 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, छह ने नाम लिए वापस
विज्ञापन

कई वार्डों में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने,
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद चुनावी मैदान में दिलचस्प मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। कुल 25 उम्मीदवारों में से 6 ने नाम वापस ले लिए हैं। अब 19 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं, जिनमें कहीं एक ही दल के प्रत्याशी आमने सामने हैं, तो कहीं ननद-भाभी में मुकाबला है। वार्ड नंबर-एक में कांग्रेस समर्थित और पूर्व उपाध्यक्ष रीना रॉय का मुकाबला कांग्रेस समर्थित पूर्व युवा अध्यक्ष एवं वन निगम के पूर्व निदेशक मदन शर्मा से है। खास बात यह है कि यहां दोनों ही उम्मीदवार कांग्रेस पृष्ठभूमि से हैं और आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर-दो में भाजपा समर्थित पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शीला वर्मा और कांग्रेस समर्थित पूर्व पार्षद कमला शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर-तीन में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा पृष्ठभूमि की सीमा कश्यप के सामने कांग्रेस पृष्ठभूमि के जिया लाल और निखिल सहगल मैदान में हैं। वहीं, वार्ड नंबर-चार इस चुनाव का सबसे दिलचस्प वार्ड बनकर सामने आया है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार अंजना वर्मा भाजपा समर्थित कुसुम शर्मा, भाजपा समर्थित व पूर्व एमसी अध्यक्ष शांता शर्मा और कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा (पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा की पत्नी) सहित कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। खास बात यह है कि शांता शर्मा और सीमा शर्मा आपस में ननद-भाभी के रिश्ते में हैं, जिससे यह मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। वार्ड नंबर-पांच में कांग्रेस समर्थित रंजिता सूद और भाजपा समर्थित पूर्व अध्यक्ष भारती सूद के बीच सीधा मुकाबला है। हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर-छह में कांग्रेस समर्थित पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर और भाजपा समर्थित पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश बिट्टू आमने-सामने हैं। वहीं, वार्ड नंबर-सात में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जहां कांग्रेस समर्थित करुणा कंवर के अलावा निशा और सोनिया हैं। नामांकन वापसी के बाद अब सभी वार्डों में तस्वीर साफ हो चुकी है और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार जनसंपर्क में जुट गए हैं और मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें