फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने भारत जानो कार्यक्रम का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में सनशाइन स्कूल
विज्ञापन

और रामपुर की छात्राएं छाईं
बच्चों के लिए ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम आयोजित
शहर के वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार में शनिवार को सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की ओर से स्कूली बच्चों के लिए भारत को जानो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान परिषद के सत्याव्रत भारद्वाज भी मौजूद रहे। संस्था की ओर से शहर के वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया और उनका भी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में समूह गान प्रतियोगिता, क्विज और ग्रुप सांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के दस स्कूलों के करीब 120 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। क्विज कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर सनशाइन पब्लिक स्कूल, दूसरे स्थान पर नोगली स्कूल और तीसरे स्थान पर देव भूमि स्कूल जगाखाना के छात्र रहे। वरिष्ठ क्विज वर्ग में पहले स्थान पर वरिष्ठ कन्या स्कूल रामपुर की छात्राएं रहीं, दूसरे स्थान पर सनशाइन स्कूल और तीसरे स्थान पर देव भूमि पब्लिक स्कूल जगाखाना रहा। वहीं ग्रुप सांग प्रतियोगिता के पहले स्थान में रावमापा रामपुर रहा, दूसरे स्थान पर हिम स्ंिप्रग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी रहा और तीसरे स्थान पर सनशाइन पब्लिक स्कूल रहा। सभी स्कूलों के छात्रों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र भी भेंट किए गए। इस दौरान भारत विकास परिषद रामपुर के अध्यक्ष राजीव सिंगला, विनय शर्मा, राहुल देव शर्मा, मोहन राज गौतम, दीपक बंसल, राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अरविंद सूद, नितेश भारती, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, संजय सूद, पुनीत गुप्ता, कतलक शर्मा, कनिश बंसल, हितेश शर्मा, मुकुल अग्रवाल, अंकित बंसल और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें