एबीवीपी के कार्यकर्ताओ द्वारा सीबीएसई पेपर लीक को लेकर रामपुर कॉलेज में एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सीबीएसई पेपर लीक मामले में एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में वीरवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एसएफआई की रामपुर कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष नेहा ने कहा कि एबीवीपी की ओर से सीबीएसई पेपर लीक कर पूरे संगठन को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा ज्ञान शील एकता की बात करती है लेकिन पटना एबीवीपी के जिला संयोजक ने पेपर लीक करके छात्र एबीवीपी का असली चेहरा सामने ला दिया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज की समस्याओं का जल्द निराकरण करने और एबीवीपी के कार्यकर्ता, जिन्होंने सीबीएसई पेपर को लीक किया है उन्हें जल्द सजा देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जल्द सजा नहीं दी गई तो एसएफआई आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर राहुल ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।