फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाकड़ी में आखिर कब होगी पार्किंग व्यवस्था

विज्ञापन
parking
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। झाकड़ी शहर में वर्षों से पार्किंग की दरकार है। यह कमी झाकड़ी के स्थानीय लोगों को ही नहीं, बल्कि गर्मियों के दिनों में किन्नौर और स्पीति घाटी का भ्रमण करने पहुंचने वाले सैलानियों को भी महसूस होती है। पार्किंग व्यवस्था न होने से हालात यह हैं कि लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क करने पड़ रहे हैं। इससे कई बार झाकड़ी शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। रामपुर खंड के झाकड़ी में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से दिन प्रतिदिन ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन मालिकों को अपने वाहन अवैध रूप से एनएच के दोनों ओर पार्किंग करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में अब क्षेत्र के लोगों के जहन में यह बात उठ रही है कि आखिर कब झाकड़ी में पार्किंग की व्यवस्था होगी? गौरतलब है कि झाकड़ी शहर एनएच के साथ सटा होने के चलते यहां से हर रोज सैकड़ों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कई बार सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर लगने से नुकसान होने की घटनाएं भी कई बार हो चुकी हैं। विशाल मेहता, शेर सिंह केदारटा, एसपी नड्डा, उकेश चौहान, राज बुशहरी, सतीश शर्मा, हरी दास राठौर, जय राम, मंगल सिंह, गोपी नेगी, राकेश चौहान, जितेंद्र चौहान और पवन कुमार के अलावा कई अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से झाकड़ी में बढ़ रही यातायात की समस्या को सुधारने के लिए जल्द पार्किंग बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि झाकड़ी एनएच के साथ सटा होने के कारण अधिकतर गाड़ियां एनएच पर ही पार्क होती हैं। दिन के समय स्कूली बच्चों को एनएच पार करना खतरे से खाली नही है। उधर, उपप्रधान बीरबल कश्यप ने बताया कि पार्किंग के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। जैसे ही स्थान चयनित होगा, वैसे ही पार्किंग भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें