संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के गुल्लरवाला में एक किराये के मकान में रहने वाले प्रवासी कामगार जहीर अहमद (18) ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जहीर अहमद उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहीर कुछ समय से अपने परिवार से दूर रह रहा था। नालागढ़ में रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। चिकित्सकों ने इसे एम्स बिलासपुर में कराने की सिफारिश की है, जिसके चलते पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।