कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की जंजैली पंचायत में आशा वर्कर पिंकी ठाकुर ने टीबी जांच के लिए 18 सैंपल जुटाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए पिंकी ठाकुर ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। लोगों को टीबी रोग के लक्षण, सावधानियां और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही मरीजों के सैंपल एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र तक भेजा गया है। विभाग की ओर से वर्ष भर में करीब 44 से 45 सैंपल एकत्रित करने का लक्ष्य रखा जाता है, जिसे पूरा करने के लिए आशा वर्कर निरंतर प्रयास कर रही हैं।