27 को कुमारसैन में बिजली रहेगी बाधित
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य के चलते 27 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में सहायक अभियंता बिजली बोर्ड कुमारसैन माधो राम ने बताया कि लोकल फिडर कुमारसैन में मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। किंगल, सैंज, देथल, मंडोली और नाहल आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यदि मौसम खराब रहा तो विद्युत आपूर्ति अगले दिन बंद हो सकती है।