फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटू पीक पर एक हाथ से चढ़ाई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटू पीक पर एक हाथ से चढ़ाई साइकिल
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। करनाल हरियाणा के 21 वर्षीय युवा पैरासाइकलिस्ट गौरव ठाकुर ने अपने एक हाथ से साइकिल चलाकर समुद्रतल से 11 हजार एक सौ फीट फुट ऊंचाई पर स्थित हाटू पीक तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। गौरव की 2015 में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक बाजू टूट गइ थी। उसके बाद गौरव ने एक ही बाजू के सहारे साइकिल चलाना शुरू किया। चंडीगढ़ में मई 2017 में हुई ओपन साइकिल रेस में गौरव ने दूसरा स्थान हासिल किया था। गौरव का सपना पैरासाइकिल में कॉमन वेल्थ गेम में भाग लेकर भारत का नाम रोशन करना है। इन दिनों मतियाना में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों से 45 साइकलिस्ट आगामी एशियन और अन्य गेम्स में भाग लेने के लिए होने वाली सेलेक्शन के लिए पहाड़ों की ठंडी हवाओं में अपने निजी खर्च पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें