फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जीतना पहला लक्ष्य: विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य शिमला ग्रामीण सीट से चुनाव जीतने का है। इसके बाद वह कुछ बोल पाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, धर्मपत्नी प्रतिभा और पुत्र विक्रमादित्य सिंह वीरवार को यहां रामपुर छात्र स्कूल में वोट डालने आए थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वोट देने के बाद कहा कि कांग्रेस हिमाचल में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर आएगी। इसके पश्चात युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य से जब अमर उजाला ने पूछा कि जब कांग्रेस सत्ता पर आएगी तो वह क्या उम्मीद करेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य विधानसभा चुनाव जीतने का है। इसके बाद ही कुछ और सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें