फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की सड़कों के नुकसान और डंगो के लिए 17 करोड़ स्वीकृत : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामपुर डिवीजन को आपदा से हुए सड़कों के नुकसान और डंगो के कार्यों के लिए करीब 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां पर भी सड़कों के काम चल रहे हैं, उसे पूरी मजबूती के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मलबे की डंपिंग भी सही जगह होनी चाहिए ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। बरसातों में भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदेश के लोगों के साथ हर कठिन समय में, चाहे अच्छे हों या बुरे, हर हालात में दृढ़ता से खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यही शिक्षा उन्हें अपने दिवंगत पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली है। तकलेच दौर के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने झाकड़ी में जिम का उद्घाटन किया, जिसमें सभी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। इस दौरान विधायक रामपुर नंद लाल ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री की धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर, कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला परिषद शिमला अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें