द हंस फाउंडेशन सरपारा गांव में एक दिवसीय शिविर के दौरान मरीज की जांच करते हुए। स्त्रोंत जागर
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के सरपारा में द हंस फाउंडेशन ने मंगलवार को एक दिवसीय ईएनटी और स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आरजी नेगी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षी नेगी ने सेवाएं प्रदान कीं। एमबीबीएस डॉ. सिद्धांत सिंघा और डॉ. सुष्मिता ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें 166 लोगों के स्वास्थ्य की जांच और 248 टेस्ट किए गए। इसके अलावा 76 ईएनटी, 16 स्त्री रोग और 74 लोगों के सामान्य रोगों की जांच की गई। मरीजों को शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। -
संवाद