आनी (कुल्लू)। आनी कॉलेज की एनएसयूआई इकाई ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर कार्यकारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई ने कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को जल्द दूर कर करने की मांग की है। इकाई ने कैंटीन में हुई मूल्य वृद्धि करने पर रोक लगाने और खाने की गुणवत्ता में सुधार करने, कॉलेज की दीवारों पर हो रही वॉल राइटिंग के संबंध में कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने, जैनरिक विषय की कक्षाओं को शनिवार के दिन न चलाने और इन कक्षाओं की समयसारिणी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इकाई ने कॉलेज में रिक्त प्राध्यापकों के पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग उठाई। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, सचिव मोनिका शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, रामकृष्ण और अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने की मांग की है। वहीं कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।