फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मिला मेहनत का फल

विज्ञापन
नृत्‍य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। बाल दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक कृष्ण चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली आदि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही रंगारंग नाटी भी डाली। प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके चलते शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने पर रिधिमा, विपाशा, उर्वशी, कनिका, प्रियंका, मीनाक्षी, जमुना, गंगा, अंशिका, वंशिका, काजल, पल्लवी, तमन्ना, मुस्कान, वंदना, साक्षी, अंकिता, हिमाली, दिव्या, रीतिका, वंशिका, प्रियंका, मीनाक्षी, अंजली, शिक्षा, गुंजन, नीति, यामिनी, शिथल, अमिता, महिमा, सपना, जयश्री, अमिता कुमारी, रमन दीप, अनुष्का, आकृति, खुशबू, राहत, अभिलाषा, रचना, गुंजन, रितु, मन्नत, पारूल, शिवानी, पलक, दीक्षा, आरूषी, दिव्यांशी, पलक शर्मा को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में मुस्कान, मीताली, पारूल, आरूशीका, मीनाक्षी, स्मृति, दिव्या, सपना, वंशिका, शिवानी, रुचि, साक्षी, नीतिका, अनुजा, डेजी, प्रीति, दिव्या शर्मा को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिए आरुषि, महिमा, पल्लवी, नीति और वंदना को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजीत राणा, सतनाम खागटा, रमेश बाल्टू, सुलक्षणा वर्मा सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें