फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन के चील मोड़ में 15.68 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। कुमारसैन के खेखर में पुलिस ने दो युवकों को 15.68 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। दोनों को गिरफ्तार कर कुमारसैन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी छानबीन कर रही है। शिमला पुलिस की विशेष टीम रविवार रात को कुमारसैन में गश्त कर रही था। रात करीब 8 बजे चील मोड़ के पास एक कार एचपी 01एए 0402 को पुलिस ने रोका और कार में सवार दो युवकों से पूछताछ शुरू की। दोनों कार में शिमला से रामपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवक घबरा गए और शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार विजेंद्र सिंह (26), गांव त्यावल, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला और विशाल (25), निवासी ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से 15.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को दबोचा है। मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें