अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। एनएसयूआई की सावड़ा इकाई की ओर से सरस्वतीनगर कॉलेज में बैठक का आयोजन कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से किया गया। इस दौरान सूर्यभान ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला महासचिव विनेश बंटा ने की। शेष कार्यकारिणी मेें रीतिक नरगेटा को महासचिव चुना गया। पायल सुबरेटा को उपाध्यक्ष, अवंतिका और विजय बंटा को सचिव नियुक्त किया गया। विजय सहजेटा को मीडिया प्रभारी चुना गया। इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सूर्यभान ठाकुर ने बताया कि एनएसयूआई हमेशा छात्र हितों में कार्य करती है। संगठन से छात्रों को जोड़ा जा रहा है। आगामी दिनों में संगठन के मजबूत बनाने का कार्य नवगठित इकाई की ओर से किया जाएगा। बैठक के दौरान एनएसयूआई के आगामी कार्यों की रुपरेखा भी तैयार की गई है। इस मौके पर सुधांशु चौहान, रिचु, शिवानी, नीतिका, अवंतिका, सुशांत, पूनम, मनीषा, भावना, रोहित, मनीष, विजय, पतिश और पंकज नंदा भी उपस्थित थे।