सवीन कायथ को सौंपा एसएमसी अध्यक्ष पद
रावमापा भलून में स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भलून में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में सवीन कायथ को एसएमसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में काफी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से किया गया। जिसमें अभिभावकों में से सरोजी, शीला देवी, बिंद्रा कुमारी, कांता देवी, रणजीत, मनोज कुमार, सुनीता, धनवीर वर्मा, भजन दास, पुरुषोत्तम, भरत भूषण को एसएमसी की कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं शिक्षकों में से विनोद बरशेटका, रविंद्र सिंह, मनोज ब्राक्टा को एसएमसी कार्यकारिणी में चुना गया। इस दौरान एसएमसी के कार्यों की रुपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता ब्यास देव मांटा उपस्थित रहे।