अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहड़ू)। चूड़ेश्वर खेल एवं क्रीड़ा क्लब चौपाल की बैठक में ग्रीष्मोत्सव चौपाल के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 जून से 30 जून तक चौपाल में ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर भारत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दो स्टार नाइटों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के महासचिव लायक राम शर्मा, जय लाल लोथटा, श्याम लाल भोटा, बलवान जिंटा, सुशील चौहान, कुलदीप झगटा, यशपाल पांटा, राजेंद्र चौहान, संदीप भोटा, राजेश चौहान, राजेश चंदेल, शशि चौहान, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, कमल शर्मा, रविंद्र मेहता, प्रताप शर्मा, सुनील मेहता, मदन सरेगटा, ज्योति चौहान, शशि बरागटा और दीपक पनाईक मौजूद रहे।