फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार से की नियमितिकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ ने नियमितीकरण की मांग उठाई है। संघ के शिक्षकों के चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो आंदोलन किया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौहान, राज्य अध्यक्ष रजत शर्मा ने बताया कि प्राथमिक सहायक अध्यापक 16 साल से नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। लेकिन, अभी तक प्राथमिक सहायक अध्यापकों को नियमित नहीं किया गया है। इसलिए संघ ने निर्णय लिया है कि अब शिक्षक संघर्ष करेंगे। अगर सरकार ने प्राथमिक सहायक शिक्षकों की मांग को पूरा नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के ढुलमुल रवैये पर प्राथमिक सहायक अध्यापक नाराज चल रहे हैं। संघ की बैठकों में भी सभी खंड अध्यापक अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। अपने वादे अनुसार प्रदेश सरकार कैबिनेट की बैठक में पैट अध्यापकों को राहत नहीं दे रही है। सरकार की इस अनदेखी से 3500 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें