आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य देव पनेवी नाग शुक्रवार को धार्मिक दौरे पर निकले। जिला शिमला के सुन्नी भज्जी क्षेत्र के ओगली गांव के लिए तीन दिन के दौरे पर अपने देवलुओं और कारकुनों के साथ रवाना हुए। पनेवी नाग के कारदार माल सिंह ने बताया कि देवता साहिब भज्जी के ओगली गांव में एक जातर समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। देवता पनेवी नाग अपने सैकड़ों देवलुओं संग यह यात्रा पैदल ही तय करेंगे। रास्ते में आनी, निमला, बैहना और महोली सहित जगह-जगह देवता साहिब का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं को देवता साहिब सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।