फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल देवता के टपरांडा में बने मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की ग्राम पंचायत शिल्ली के गांव टपरांडा स्थित जल देवता टपरांडा में नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार को विधिवत संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और आशीर्वाद प्राप्त किया। देवता के भंडारी रामदास ठाकुर ने बताया कि लगभग 28 वर्षों के बाद इस तरह का भव्य नजारा यहां देखने को मिल रहा है, प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जल देवता छबोली और टोणा नाग शिगाण भी शामिल हुए हैं। मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वीरवार रात्रि को भजन मंडली बटाला ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बनाया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु खूब थिरकते नजर आए। महिलाओं ने नाटी डालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर बाद भंडारे का भी आयोजन किया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देवों की भावपूर्ण विदाई के साथ तीन दिवसीय प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कारदार कांशी राम, भंडारी रामदास, सचिव गोपाल ठाकुर, तारा चंद, बालक राम, महेंद्र ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, गोपी चंद, धर्म सिंह, संतोष, सुरेश, प्रकाश, राजकुमार, कर्म चंद, बेली राम, संजय ठाकुर, केहर सिंह और मोहन सहित कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें