नेरवा में आयोजित शिविर में रक्तान कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (राेहड़ू) । व्यापार मंडल नेरवा और फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब नेरवा ने भिखटा बिल्डिंग नेरवा में रक्त दान शिविर लगाया। शिविर में सोमवार को 155 लोगों ने रक्तदान किया । इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आपकी ओर से किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है। । वर्ष 2012 से दोनों संस्थान रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। शिविर में हर साल सैकड़ों लोग रक्तदान के लिए पहुंचते हैं।