फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने चार गौशालाओं की छतें, दरवाजे तोड़े

विज्ञापन
हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। वन मंडल आनी के अंतर्गत तलुणा पंचायत के कोटनू गांव में रविवार की रात भालू का आतंक रहा। भालू रात को गांव में घुसा और चार गौशालाओं की छतें, दरवाजे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। भालू ने योगेश शर्मा, तांबे राम, जीवत राम और पूर्व दत्त शर्मा की गौशालाओं को नुकसान पहुंचाया। भालू ने एक व्यक्ति की गाय को जख्मी किया। भालू के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है। वनमंडलाधिकारी आनी वीके अग्रवाल का कहना है कि भालुओं के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें