देलठ पंचायत में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
- फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील में वन विभाग ने पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें वन विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से देवदार के 1,500 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग के निर्देशों पर चरणबद्ध तरीके से पंचायत स्तर पर देवदार के पौधे रोपे जा रहे हैं।
इसमें महिला मंडल कोफरधार, मंडल नोटीधार, महिला मंडल नागाधार और युवक मंडल नागाधार के सभी सदस्यों ने पौधे रोपे। शनिवार को वन विभाग ने ग्राम पंचायत बड़ाच के थुआ और पनेल के दलाहु में 1,000 पौधे रोपे गए। रविवार को देलठ पंचातय के नागाधार में 500 पौधे रोपे गए।
बीओ शोली विनोज नेगी ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधों को रोपने के साथ-साथ उनका संरक्षण अति आवश्यक है। इस मौके पर देलठ पंचायत प्रधान रुचिका राठौर, उपप्रधान बड़ाच कलम सिंह, गुड्डी भारती, सुरेंद्र दड़ेल, पवन दड़ेल और विनोद चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।