फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोफदा में 14वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

विज्ञापन
न्यू राईजिंग स्टार क्लब दोफदा के सौजन्य से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते भाजपा सराह
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

भाजपा मंडल सराहन अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा के सौजन्य से 14 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आगाज हो गया। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मंडल सराहन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन ने किया। इसके अलावा विशेष अतिथि में कैलाश कायथयान उप प्रधान ग्राम पंचायत दोफदा, मोती राम तराई ग्राम केंद्र अध्यक्ष मघहारा, बहादूर सिंह भंडारी, राज पाल ठाकुर, शशि भूषण, लच्छी राम जेल्टा जी, नवीन चौहान, आगर दास कायथयान और महिला मंडल दोफदा मौजूद रहे। क्लब के प्रधान हरि ओम डांटा ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ में आए विशेष अतिथि को क्लब के कोषाध्यक्ष गरीश ठाकुर ने टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1,11,111 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 55,555 रुपये रखा गया है। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5,100 रुपये रखा गया है। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह जैन ने आयोजन के लिए 20,000 रुपये की नकद राशि भेंट की। विशेष अतिथि कैलाश कायथयान ने 5,000 और मोती राम तराई ने 2000 रुपये की राशि भेंट की। क्लब के सदस्य रविंद्र कराटा, शिशु पाल ठाकुर, पुलकित ठाकुर, प्रिंस कायथयान, अनिल डांटा, दलीप कायथयान और करतार मेहता इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें