फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. ललिता रावत बनी एचजीसीटीए की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. ललिता रावत चुनी गई प्रधान
विज्ञापन

सीमा कॉलेज की प्राध्यापक संघ की कार्यकारिणी गठित
संघ के राज्य स्तरीय चुनाव को लेकर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। पीजी कॉलेज सीमा में राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. ललिता रावत को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं प्रो. बीएस पिरटा को वरिष्ठ उप प्रधान, डॉ. जेआर कश्यप को उप प्रधान, डॉ. उमेश नारटा को महासचिव, डॉ. नरेश चौहान और डॉ. नितिका धवन को सह सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में प्रो. हरीश सांजटा, प्रो. अश्विनी शर्मा, प्रो. चंचल ठाकुर व डॉ. योगिता बंदटा को सदस्यों के रुप में शामिल किया गया है। इस अवसर पर इकाई के महासचिव डॉ. उमेश नारटा ने बताया कि यह इकाई आने वाले शिक्षा सत्र में कॉलेज प्राध्यापकों के अधिकारों के संबंध में कार्य करेगी। बैठक के दौरान आगामी माह में आयोजित होने वाले संघ के राज्य स्तरीय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें