पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजकीय महाविद्यालय में ननखड़ी में रोपे गए पौधे
कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय में ननखड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत वीरवार को पौधरोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इको क्लब के तत्वाधान में मनाए जा रहे इस स्वच्छता पखवाड़े के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों से स्वच्छ पर्यावरण निर्माण की अपील की। स्वच्छता पखवाड़े के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान छेड़ा। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों के पचास पौधे रोपे गए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में यह अभियान छेड़ा गया। प्राचार्य ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वन विभाग ननखड़ी के संजय और राजीव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।