रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी के पांच छात्रों को चयन इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के लिए हुआ है। सोम्या आनंद, रिदुल गुप्ता, एना कश्यप, नवीन देष्टा और ललित ठाकुर को चयन इंस्पायर अवॉर्ड मिलेगा। यह स्कीम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत छठीं से दसवीं कक्षा तक के उन छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है, जो विज्ञान विषय में अपने स्कूल में प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों के खाते में कुछ राशि इनाम के तौर पर डाली जाती है, जिसे छात्र साइंस मॉडल, सर्वे और साइंस परियोजना के लिए खर्च कर सकते हैं। इसके तहत विद्यार्थी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने विद्यार्थियों के चयन पर शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।