फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया नगर परिषद ठियोग, अतिक्रमण को लेकर उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग नप ने अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग की वार्ड परिक्रमा के दौरान अमर उजाला ने वार्ड नंबर तीन में गंदगी के अलावा अतिक्रमण को लेकर खबर को प्रकाशित किया था। इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को पुलिस के जवानों के साथ मिलकर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों के साथ-साथ खुले में मोमो और चौमिन बेचने वाले लोगों पर नकेल कसी। इस दौरान नप अध्यक्ष शांता शर्मा ने पुलिस की टीम को साथ में लेकर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण करने वाले लोगों को चालान भी थमाया। शांता शर्मा ने बताया कि नप के कई वार्डों में सड़क किनारे मोमो बेचने वाले लोग बीमारियां तो फैला रहे हैं, साथ ही अतिक्रमण को लेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कई स्थानों में खुले में बह रहे पीने के पानी को लेकर भी आईपीएच विभाग से पाइपें दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में खुले में गंदगी फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें