फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में अधिक दाम पर सब्जियां बेचने पर वसूले 13 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड में बिना रेट लिस्ट सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए करीब 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को निरमंड बाजार में सब्जी की दुकानों और होटल ढाबों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई सब्जी विक्रेता तय कीमत से अधिक दाम पर सब्जियां बेचते हुए पकड़े गए, जबकि कुछ दुकानदार गली-सड़ी सब्जियां ग्राहकों को बेच रहे थे। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक धर्मपाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि कई ढाबे संचालक कमर्शियल गैस सिलिंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। ऐसे ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। सब्जी विक्रेताओं की जांच में पाया कि 12 दुकानदार बिना रेट लिस्ट के मनमाने दामों पर सब्जियां बेच रहे थे। इन पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानों में खराब और सड़ी-गली सब्जियां भी बेची जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें