फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन स्टार अवॉर्ड से 13 अधिकारी और कर्मचारी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
37वें स्थापना दिवस पर परियोजना निर्माण के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन ने एसजेवीएन का 37वां स्थापना दिवस हर्षोंल्लास से मनाया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए परियोजना प्रमुख विकास मारवाह और वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना निर्माण कार्यों के दौरान दिवंगत हुए साथियों को परियोजना मेमोरियल दत्तनगर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद परियोजना प्रमुख ने खेल मैदान दत्तनगर में एसजेवीएन का ध्वजारोहण कर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ और हिमपेस्को के जवानों ने परेड की। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि रामपुर एचपीएस सामाजिक दायित्व नीति के तहत सामाजिक कल्याण एवं उत्थान के लिए सदैव तत्पर है और इसी कड़ी में महिलाओं-युवाओं को प्रशिक्षण, बाल विकास, स्वच्छता, खेती संबंधी विभिन्न योजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परियोजना ने 1.36 लाख की राशि से रजत जयंती महिला एवं बाल विकास योजना के तहत बीपीएल परिवार की 22 महिलाओं को 5,000 रुपये की राशि और 1,000 रुपये की राशि का पोषाहार प्रदान किया। इस दौरान परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा का संदेश कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया। परियोजना प्रमुख ने वर्ष 2023-24 में उनके सराहनीय कार्यों के लिए एसजेवीएन प्रबंधन की ओर से प्रशंसा पत्र एवं एसजेवीएन स्टार अवॉर्ड की ट्राॅफी भेजी, जिसे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की तरफ से विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन शैलेश दत्त ने परियोजना प्रमुख को प्रदान की। परियोजना प्रमुख ने वर्ष 2023-24 में उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यपालक संवर्ग में कुल सात अधिकारियों और गैर कार्यपालक संवर्ग में छह कर्मचारियों को एसजेवीएन स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रशंसा पत्र और 25 हजार रुपये की राशि, हिमाचली टोपी और मफलर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रमुख द्वारा सीआईएसएफ एवं हिमपेस्को के जवानों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें