फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकाल स्वच्छता के बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जहां पंचायत प्रतिनिधि आम जनमानस के साथ मिलकर सफाई अभियान चला रहे हैं। वहीं, विद्यालयों में नारा लेखन, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न युवक मंडल, महिला मंडल, सरकारी और गैर सरकारी संस्थान भी अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। कॉमन सर्विस सेंटर ने च्वाई में साइकिल रैली निकालकर लोगों को शौचालय का महत्व समझाया। पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई की गई। वहीं आदर्श युवक मंडल धामनी ने च्वाई में पंचायत प्रधान तारा चंद और आदर्श युवक मंडल धामनी के अध्यक्ष गीताराम के साथ मिलकर निकास नालियों की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान हेमराज, प्रकाश, व्यापारी टेक सिंह, हरी भजन, सुधीर, राजू, मनोज, रिंकू, रवि, गोविंद, जयपाल, सुकेश, श्याम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें