फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे तक ही मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सब्जी मोहल्ला रिकांगपिओ में पिछले एक सप्ताह से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कई बार आईपीएच विभाग को शिकायत की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में स्थानीय लोग, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में कर्मचारी जल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को आईपीएच विभाग की ओर से मात्र आधा घंटा पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे बहुमंजिला मकान तक पानी नहीं चढ़ पा रहा। राधे नेगी, अनु नेगी, इंद्रा नेगी, आरती नेगी, राजेंद्र लामा, करण लोकटस, रमेश ठाकुर, सुनीता ठाकुर, माया नेगी, सुखदेव नेगी, भूपेंद्र सिंह आदि ने आईपीएच विभाग से मांग की है जल्द पेयजल समस्या से निजात दिलाई जाए। उधर आईपीएच विभाग के एसडीओ रिकांगपिओ अंकित बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में कुछ समय पहले पानी की समस्या थी। विभाग ने समाधान कर दिया था। सब्जी मोहल्ले में अगर पानी की समस्या है तो जल्द ही हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें