ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) के कुल 12 रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। पशु औषधालय मझार में एक, पशु औषधालय केल्वी में एक, पशु चिकित्सालय मतियाना में एक, पशु चिकित्सालय चियोग में एक और पशु औषधालय डमियाना में एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा पशु औषधालय बलग में एक, पशु चिकित्सालय कोटखाई में एक पद, पशु औषधालय हिमरी में एक, पशु औषधालय देवगढ़ में एक, पशु औषधालय थरोला में एक, पशु औषधालय पनोग में एक और पशु चिकित्सालय कलबोग में एक पद भरा जाएगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए। आवेदन 2 फरवरी को शाम 4:00 बजे तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। संबंधित पंचायत के निवासी अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों की ओर से पशुधन पालन किया जा रहा है और जिनका पशुधन एनडीएलएम भारत पशुधन पोर्टल पर टैग व पंजीकृत है, उन्हें भी वरीयता प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 2 फरवरी शाम 4:00 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ठियोग में जमा करवा सकते हैं। विस्तृत नियम एवं शर्तें, आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और रिक्त पदों से संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट www.hpagrisnet.gov.in पर देखी और डाउनलोड की जा सकती है।