मुख्यमंत्री के समक्ष रखी समस्याएं
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा पंचायत समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष और भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर कुमारसैन में चल रही खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री को आने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने समिति पर जीत दर्ज करने के लिए उन्हें बधाई दी और कुमारसैन आने के न्यौते को सहर्ष स्वीकार किया। इस मौके पर उनके साथ एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, नवनियुक्त निदेशक संजय शर्मा, पंस अध्यक्ष रजनी शर्मा, उपाध्यक्ष सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।