रिकांगपिओ (किन्नौर)। एचआरटीसी रिकांगपिओ में कौशल विकास योजना के तहत परिचालकों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि पांच मार्च रखी गई थी, जो अब बढ़ाकर 12 मार्च कर दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि जिला किन्नौर में मौसम बदलाव के कारण यह बदलावा किया गया है। हालांकि साक्षात्कार की तिथि 15 मार्च ही रहेगी।